RhymesLyrics

Body Parts in Hindi | शरीर के अंग

Char Naukar
Char Naukar | चार नौकर

Char Naukar : बालगीत ‘चार नौकर’ गीत में हमारे शरीर के महत्व को दर्शाने की कोशिश करते हुए हमारे शरीर के दो बहुत ही प्रमुख अंगो के बारे में समझाया गया है। इस गीत में बताया गया है की किस तरह हमारे हाथ व पैर हमारे सभी दैनिक कार्यो को करने मे हमारी मदद करते है और कभी भी उसके बदले हमसे अपनी कोई इच्छा प्रगट नहीं करते हैं। इस बालगीत की सुंदर पंक्तियों में हमारे हाथ और पैरो की विशेषता बताई गई हैं कि किस तरह वह हमेशा हमारे कामों को करने के लिए तैयार रहते हैं व हमें आत्मनिर्भर बनाते हैं।

'शरीर के अंग' पर आधारित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर : शरीर के अंगो पर आधारित कविताएं बच्चों को शारीरिक अंगो का ज्ञान कराती है। इन कविताओं को छोटे-छोटे बच्चों को समझ आने वाले शब्दों को केन्द्रित करके उनके मन में शारीरिक अंगो को ले कर पनप रही जिज्ञासाओ के समाधान के साथ बनाया जाता है, जो बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है।

उत्तर : शरीर के अंगो पर आधारित कविताओं में बच्चों को समझाने के लिए शारीरिक रचना को कविता के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है। कविता के माध्यम से बच्चों को हमारे शरीर के अंगो को समझाने की कोशिश की जाती है, यह माध्यम बच्चों के साथ-साथ अध्यापिका व माता-पिता के लिए भी बहुत उपयोगी है क्योंकि इन कवितओं के माध्यम से बच्चें शारीरिक रचना को बहुत जल्दी समझ जाते हैं।

उत्तर : शरीर के अंगो पर आधारित कविताओं का विद्यालयों में बहुत महत्व है क्योंकि इन कविताओं की सहायता से बच्चों को बड़े ही सहजता से शरीर के अंगो से अवगत कराया जाता है। कविताओं की पंक्तियों में शरीर के विभिन्न अंगो को सरल शब्दों में सम्मिलित किया जाता है और उन्हें समझाने की कोशिश की जाती है जिसकी सहायता से बच्चे खेल-खेल में ही शरीर के अंगो को कविताओं की सहायता से याद कर लेते है जिसे देख कर माता-पिता प्रसन्नता से फुले नहीं समाते है।

उत्तर : शरीर के अंगो पर आधारित कविताएँ बच्चों को अपने अंदर की भावना को व्यक्त करने की कला से अवगत कराती है, जो बच्चें अपने कोमल स्वभाव के कारण बोलने में थोड़े सुस्त होते है उनको कवितओं की सहायता से बोलने में मदद मिलती है। इस तरह वह कवितओं को सुनते-सुनते बोलने में दिलचस्पी लेना शुरू कर देते है जो माता-पिता को बहुत प्रभावित करता है।

Related links

Other popular rhymes

Other related keywords and search's