

Aayi Holi | आई होली
बालगीत ‘आई होली’ बच्चों को भारत के प्रसिद्ध त्योंहार होली के बारे में बताता है जो सभी बच्चो का पसंदीदा त्यौहार भी है। रंगों का त्योंहार होली अपने साथ काफ़ी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है और उसे आसमान में बिखरे गुलाल की तरह चारों ओर के वातावरण में बिखेर देता है।
होली पर सभी आयु-वर्ग के लोग बहुत अधिक उत्साहित होते हैं और सभी छोटा-बड़ा, ऊँच- नीच, अमीर-गरीब का भेद भुलाकर आनंद से एक-दूसरे के साथ होली में झूमते नज़र आते हैं।
होली का यह त्यौहार भारत भूमि पर प्राचीन समय से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार विष्णु भक्त बालक प्रह्लाद से क्रोधित होकर उसके पिता हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को ब्रह्मा के द्वारा वरदान में प्राप्त वस्त्र धारण किए बहन होलिका के गोद में आग से जला देने की इच्छा से बैठा दिया।
किन्तु प्रभु विष्णु की कृपा से वह वस्त्र प्रह्लाद की रक्षा करता है और होलिका आग में जल कर भस्म हो जाती है। इस खुशी में तब से होलिका दहन और होली का उत्सव मनाया जाने लगा। यह हमें भगवान की असीम शक्ति का प्रमाण तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का ज्ञान कराता है।
फाल्गुन माह की पूर्णिमा से उड़ते गुलाल व मंजीरा, ढोलक, मृदंग की ध्वनि से शुरू हुई होली देश के कोने- कोने में विभिन्न प्रकार से हर्षोंल्लास के साथ मनाई जाती है। इस पर्व की तैयारी में भी लोगों के अंदर बहुत अधिक उत्साह व प्रेम देखा जा सकता है।
इस त्योहर में बच्चों की ऊर्जा देखते ही बनती है जो पूरी खुशी के साथ रंग-बिरंगी पिचकारी को अपने सीने से लगाए सब पर रंग और गुलाल डालते पूरे मोहल्ले में भागते फिरते हैं।
‘आई होली’ बालगीत के बोल
आई होली, आई होली,
आई होली रे
रंग लगाओ खुशी मनाओ,
आई होली रे
खूब मिठाई और पिचकारी,
आई होली रे
सबको बांटो खुशियाँ ही खुशियाँ,
आई होली रे
आई होली, आई होली,
आई होली रे
‘Aayi Holi’ Lyrics in English
Aayi Holi, Aayi Holi,
Aayi Holi Re
Rang Lagao Khushi Manao,
Aayi Holi Re
Khub Mithai aur Pitchkari
Aayi Holi Re
Sabko Baantto Khushiyan hi Khushiyan,
Aayi Holi Re
Aayi Holi, Aayi Holi
Aayi Holi Re
‘Aayi Holi’ English Translation
Holi came, Holi came
Holi came
Apply color, cheer on,
Holi came
Plenty of sweets, And atomizer,
Holi came
Share happiness to everyone, happiness
Holi came
Holi came, Holi came