

Billi Mausi | बिल्ली मौसी
बालगीत ‘बिल्ली मौसी’ बच्चों के बिल्ली के प्रति लगाव को दर्शाता है। घरों में यहां–वहां दिखती बिल्ली बच्चों को बहुत अधिक पसंद आती है, बच्चे उसे देखकर खुश होते हैं और प्यार से उसे बिल्ली मौसी के नाम से भी बुलाते हैं।
वे उसकी आवाज की नकल करते हुए म्याऊं म्याऊं की आवाज निकालते हैं,बिल्ली को बच्चे अपने आस-पास देखकर बड़े होते हैं क्योंकि यह समझदार ,पालतू जानवरों में से एक है।
जहाँ एक ओर बिल्ली के अलग-अलग रंग बच्चों को बहुत ही आकर्षित करते हैं वहीँ दूसरी ओर बिल्ली की आंखों के सुंदर – सुंदर रंग बच्चों को बहुत ही प्यारे लगते हैं, बच्चे इनके पीछे घर में इधर उधर भाग कर बहुत ही खुश होकर इनके साथ खेलते हैं।
‘बिल्ली मौसी बालगीत के बोल
बिल्ली मौसी, बिल्ली मौसी ।
कहो कहाँ से आई हो ?
कितने चूहे मारे तुमने ?
कितने खा कर आई हो ?
क्या बताऊ मीना बहन
आज नहीं कुछ पेट भरा
एक ही चूहा खाया मैंने
वो भी बिलकुल सडा हुआ
‘Billi Mausi’ Lyrics in English
Billi Mausi, Billi Mausi
Kaho kahan se aayi ho ?
Kitne chuhe maare tumane ?
Kitane kha kar aayi ho ?
Kya batau meena bahan
Aaj nahin kuch pet bhara
Ek hi chuha khaaya maine
Vo bhi bilkul sada hua
‘Billi Mausi’ English Translation
Pussy aunt, Pussy aunt
Say where did you come from?
How many mice have you killed?
How many have you eaten?
What should I tell to you Meena sister
Not a stomach full today
I ate the same mouse
That too rotten